अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा व चुवाड़ी में पुलिस ने चार दुकानों में छापेमारी करके अवैध शराब की 12 बोतलें बरामद की है। पुलिस की टीमों ने विभिन्न होटलों में दबिश दी। इस दौरान चंबा के जुलाहकड़ी मोहल्ला में ललित निवासी जुलाहकड़ी की दुकान से दो बोतल शराब की बरामद की। सुल्तानपुर में देविंद्र की दुकान से तीन बोतल शराब पकड़ी गई। इसके अलावा चुवाड़ी में तुन्नुहट्टी बैरियर के पास पुलिस ने गश्त के दौरान भादर सिंह निवासी रूहणी की दुकान से तीन बोतल अवैध शराब बरामद की। रायपुर में जीवन की दुकान से चार बोतल अवैध शराब पकड़ी। शराब को जब्त करने साथ सभी दुकानदारों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम का मामला दर्ज किया गया है। एसपी चंबा वीरेंद्र तोमर ने बताया कि पुलिस ने अवैध शराब बरामद की है।