चंबा। चंबा-साहो मार्ग पर सरोथा नाला के पास बाइक स्किड होने से एक युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान दीपक पुत्र रमेेश निवासी लुणाहरा के रूप में हुई है। वह शनिवार शाम को बाइक में सवार होकर साहो की तरफ जा रहा था।
इसी दौरान सरोथा नाला के पास अचानक उसकी बाइक स्किड हो गई। इसकी वजह से वह बाइक के साथ सड़क पर गिर पड़ा। इस हादसे में उसे काफी चोटें आई हैं। यहां इकट्ठा हुए लोग ने चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर आए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल के बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।