फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्हेल में बाइक-बोलेरो में टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तीसा (चंबा)।
चंबा-तीसा मार्ग पर कल्हेल के पास बोलेरो गाड़ी और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। इनकी पहचान तिलक पुत्र नानको निवासी घनोटी और जसवंत पुत्र नरेणो निवासी गांव कियाठा के रूप में हुई है। बाइक चालक तिलक के सिर पर चोटें आई हैं। दोनों चंबा की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान कल्हेल के पास सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़े। उन्हें लोगों ने एंबुलेंस की मदद से चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों के बयान दर्ज किए। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि कल्हेल के पास बाइक और बोलेरो में टक्कर होने से दो युवक घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें