अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिले में पुलिस अवैध शराब की 55 बोतलें बरामद की है। यह मामले पुलिस थाना सदर चंबा, खैरी और किहार के तहत सामने आए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई करती रहेगी।