फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े आठ किलो चरस के साथ दबोचा तस्कर

विज्ञापन
charas - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा/चांजू/चंबा। नकरोड़ पुलिस टीम ने 8.570 किलो ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। रविवार को नकरोड़ पुलिस की टीम ने नकरोड़-थल्ली मार्ग पर नाका लगाया था। इस दौरान वहां से गुजरने वाले हर वाहन की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान महेश कुमार पुत्र त्रिलोचन निवासी तीसा पीठ में बैग लिए सामने से आ रहा था। वह नाके पर खड़ी पुलिस को देख हड़बड़ा गया और वहां से भागने की कोशिश करने लगा।

इससे पुलिस को उसके ऊपर शक हो गया। पुलिस ने शक के आधार पर भागते हुए व्यक्ति को थोड़ी दूरी पर ही धर दबोचा। उसके बैग की तलाशी के दौरान साढ़े आठ किलो चरस बरामद की गई। पुलिस ने चरस को जब्त करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


साथ ही उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस सोमवार को आरोपी को चंबा कोर्ट में पेश करेगी। यहां पर पुलिस न्यायाधीश से आरोपी का पुलिस रिमांड मांगेगी। पुलिस रिमांड के दौरान चरस तस्करी से जुड़े बड़ी मछलियों तक पहुंचने की कोशिश करेगी। ताकि पुलिस तस्करी से जुड़े गिरोह का पर्दाफाश हो सके। इसी माह पुलिस ने चरस का दूसरा मामला पकड़ा है।
विज्ञापन


जड़ से खत्म किया जाएगा नशे का कारोबार : एसपी
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि नकरोड़ चौकी की टीम ने साढ़े आठ किलो चरस के साथ तस्कर को पकड़ा है। पुलिस मामले छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि जिला में नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें