फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेही में स्कूटी सवार से चरस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कोटी-तीसा मार्ग पर बेही के पास बीते रविवार को पुलिस ने 110 ग्राम चरस के साथ स्कूटी चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बेही के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान हर गाड़ी की चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान गौरव कुमार निवासी मुकेरियां (होशियारपुर) स्कूटी लेकर वहां पहुंचा। उसे चेकिंग के लिए रोका गया। पुलिस ने उसकी स्कूटी की तलाशी ली। पुलिस को स्कूटी में 110 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को जब्त कर लिया। साथ ही गौरव कुमार को भी हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि बेही के पास पुलिस ने स्कूटी चालक से चरस बरामद की है। कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें