फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से लौटते समय खाई में गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
deadbody - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। बन्नी माता के दर्शन कर लौटे 23 वर्षीय युवक की किंज नाला के समीप गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। यह हादसा शनिवार देर रात का है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक की पहचान पंकज कुमार (23) पुत्र जगता राम निवासी गांव औरा के रूप में हुई।

पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पंकज एमए फर्स्ट ईयर का विद्यार्थी था। वह दोस्तों सहित बन्नी माता मंदिर दर्शन के लिए गया था। मगर देर रात घर वापसी समय पंकज का पांव किंज नाला के समीप फिसल गया और गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंकज के दोस्तों ने उसे निकाला और अस्पताल ले जाने की कोशिश की। मगर रास्ते में ही जख्मों के ताव न सहते हुए पंकज ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस थाना भरमौर के प्रभारी राजेश गुलेरिया ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें