फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुठेड़ नाले में गिरकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
deadbody - फोटो : demo pics
विज्ञापन

होली (चंबा)। गेमन इंडिया कंपनी में सप्लायर के पद पर कार्यरत झारखंड निवासी का शव कुठेड़ नाले में मिला है। प्रारंभिक दृष्टि आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत गिरने से हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी होली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं, एसएचओ भरमौर और डीएसपी चंबा भी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने निजी कंपनी के मजदूरों की मदद से शव को नाले से बाहर निकालकर सीएचसी होली पहुंचाया। यहां पर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव मृतक के परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस टीम घटना की बारीकि से तफ्तीश करने में जुट गई है। जानकारी अनुसार गेमन इंडिया का कार्य होली में चला हुआ है। कंपनी के कार्य में झारखंड निवासी ललन देवराम पुत्र शक्तिराम गांव कौजाखो जिला वरडिया झारखंड देररात होली-न्याग्रां मार्ग से होकर अपने क्वार्टर की तरफ जा रहे थे। माना जा रहा है कि कुठेड़ नाला के पास ललन का पांव फिसल गया, जिससे वह नाले में जा गिरा। ड्ढससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार की सुबह नाले में ग्रामीण ने शव देखकर इसकी सूचना पुलिस चौकी होली में दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी होली प्रभारी की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के मजदूरों के साथ मिलकर नाले से शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए होली सीएचसी पहुंचाया। यहां पर मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को शव सौंपा गया। गेमन इंडिया कंपनी के जीएम आरसी रावत ने बताया कि नाले में गिरने से मजदूर की मौत हुई है। कंपनी प्रबंधन मृतक के परिजनों की हर संभव सहायता करेगी। होली चौकी प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि कुठेड़ नाले में शव होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर सीएचसी होली में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें