अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। शहर के समीप चरपट मोहल्ला में सुनार की दुकान का अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ दिया। हालांकि चोर दुकान से किसी प्रकार के गहने और नकदी चुराने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। इसकी वजह यह है कि रात समय आसपास के लोगों ने दुकान का ताला तोड़ने के दौरान इसकी आवाजें चुन ली। इसे सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो चोर मौके से फरार हो गए। यह दुकान चरपट मोहल्ला निवासी संजीव पुरी की है। जानकारी के अनुसार वीरवार रात को परिवार के सदस्यों ने दुकान से कोई आवाज को सुना। इसे सुनकर लोग फौरन दुकान के बाहर पहुंचे। मगर मौके से चोर फरार हो गए। इस दौरान दुकान का ताला टूटा पाया गया। इसकी सूचना दुकान मालिक ने पुलिस को दी। पुलिस ने निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की। एएसपी चंबा वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि चोरी का प्रयास अज्ञात चोरों ने किया था। मगर वह दुकान से कोई भी सामान ले जाने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। पुलिस ने इस संबंध में छानबीन शुरू कर दी है।