फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से पुलिस ने पकड़ी 13 पेटी अवैध शराब

विज्ञापन
wine shimla - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। भरमौर में पुलिस ने दुकान से 13 पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने इस संबंध में दुकानदार केवल के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस बुधवार को भरमौर बाजार में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बाजार की दुकानों में अवैैध रूप से शराब बेची जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दुकानों की तलाशी शुरू की।

इस दौरान केवल की दुकान में पुलिस को 13 पेटी अवैध शराब की मिली। दुकानदार को शराब का बिल दिखाने को कहा। मगर दुकानदार शराब को लेकर कोई बिल नहीं दिखा पाया। इसके बाद पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि भरमौर में दुकान से पुलिस टीम ने अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस मामले की कार्यवाही को अंजाम दे रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें