फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांगी के जंगल में देवदार के पेड़ों पर चलाई कुल्हाड़ी

विज्ञापन
tree cutting - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। पांगी के छतवाणी जंगल में अवैध कटान का मामला सामने आया है। वन काटुओं ने देवदार के दो पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई है। वन विभाग को सूचना मिलने से पहले ही वन काटु लकड़ी को गायब करके मौके से फरार हो गए। वन विभाग की टीम ने वन काटुओं की तलाश के लिए जंगल छान डाला। मगर अभी तक इस संबंध में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामला सोमवार का है जब बीट गार्ड कमला कुमारी अन्य कर्मचारियों के साथ जंगल में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने वहां पर देवदार के दो पेड़ कटे देखे। इससे पहले ही वन काटु पेड़ की कटी लकड़ी को ठिकाने लगा चुके थे। वहां सिर्फ पेड़ के ठूंठ बचे थे। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पांगी थाने में जाकर दर्ज करवाई। गार्ड की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। साथ ही उनकी छानबीन भी शुरू कर दी है। पुलिस ने वन विभाग की टीम को साथ लेकर जंगल का मुआयना भी किया। इस दौरान जंगल के अन्य पेड़ों की भी जांच की गई। साथ ही कटे हुए पेड़ों को लेकर जंगल में साक्ष्य जुटाने की कोशिश की गई। मगर पुलिस और वन विभाग की टीम को जंगल में कटे हुए पेड़ों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने आसपास के गांव में भी जाकर वन काटुओं के बारे में पूछताछ की है। लोगों से गांव के रास्ते किसी प्रकार की लकड़ी की सप्लाई होने के बारे में सवाल किए गए। मगर इसमें भी पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने वन काटुओं की तलाश तेज कर दी है। वन विभाग की टीम के सहयोग से वन काटुओं की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनके पकड़े जाने की संभावना है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि पांगी के जंगल में देवदार के दो पेड़ कटने का मामला सामने आया है। बीट गार्ड ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें