नालागढ़ (सोलन)। पुलिस ने चार अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई कर अवैध शराब की 108 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने चार लोगों को धर दबोचा है। पुलिस ने दुकानों व मकानों से यह शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार कर्ण कुमार निवासी गांव हरावास नवांनगर डाकघर नानकपुर तहसील कालका के जुड्डीकलां के किराये के कमरे से 51 बोतलें व 3 पव्वे, अनिल कुमार निवासी गांव कटोह तहसील झंडूता जिला बिलासपुर की कैलाश बिहार स्थित दुकान से 12 बोतलें, जसविंदर सिंह की शिव मंदिर बद्दी के पास स्थित करियाने की दुकान से 21 बोतलें और जतिंद्र सिंह निवासी गांव बरोटीवाला से 24 बोतलें शराब बरामद की हैं। एएसपी एनके शर्मा ने कहा कि पुलिस ने चारों मामले आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।