फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसा पुलिस ने नाके के दौरान 900 ग्राम चरस संग पकड़ा तस्कर

विज्ञापन
arrested - फोटो : demo pic
विज्ञापन
तीसा पुलिस ने जांचू नाला के पास नाकेबंदी के दौरान एक व्यक्ति से 900 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने चरस तस्कर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार तीसा पुलिस की टीम ने मंगलवार को चांजू नाला के पास नाका लगाया गया था। नाके के दौरान पुलिस टीम हर वाहन की तलाशी कर रही थी। इसी दौरान वहां पर कर्म सिंह निवासी नकोई पहुंचा और उसने पुलिस को देखकर वहां से भागने की कोशिश की। पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोक कर तलाशी ली। पुलिस ने इस दौरान उससे 900 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चरस की यह खेप कहां से लाया था और इसे कहां ले जाने की फिराक में था। पुलिस अधीक्षक चंबा वीरेंद्र तोमर ने बताया कि पुुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक व्यक्ति से 900 ग्राम चरस बरामद की है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें