फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी सकूल में तैनात शिक्षक ने स्कूली छात्रा से की छेड़छाड़, मामला गर्माया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खज्जियार (चंबा)। शहर के साथ सटी ग्राम पंचायत के एक सरकारी स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रही छात्रा से शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला 22 अगस्त का है। शनिवार को बच्ची के साथ हुई इस घटना के संदर्भ में परिजन, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण पुलिस थाना सदर पहुंचे। वहीं, अन्य ग्रामीणों ने स्कूल परिसर का घेराव कर दिया। स्कूल में अध्यापकों का घेराव होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर रवाना हो गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच थी।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि 22 अगस्त को उनकी बेटी के साथ विद्यालय में तैनात एक शिक्षक ने अश्लील हरकतें कीं। बच्ची ने 24 अगस्त को प्रधानाचार्य को अध्यापक के खिलाफ लिखित शिकायत दी। अध्यापक के खिलाफ छेड़छाड़ करने की शिकायत मिलने के बाद प्रधानाचार्य ने कमेटी बुलाकर अध्यापक और लड़की में समझौता करवाया। 25 अगस्त की रात पीड़ित छात्रा ने अपने माता-पिता को इस घटना के बारे में बताया। शनिवार को परिजन, पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों को लेकर स्कूल पहुंचे। इसके बाद आरोपी अध्यापक के खिलाफ सख्त कार्रवाई न होने से असंतुुष्ट परिजन, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण सदर थाना चंबा में अध्यापक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे। जहां पुलिस ने पीड़ित छात्रा के बयान दर्ज किए। लेकिन, अभी तक शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हो पाया था। वहीं, दूसरी ओर देर शाम तक ग्रामीण उक्त अध्यापक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर स्कूल के बाहर डटे रहे। स्कूल में ही कैद कर दिए जाने से स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद चंबा से पुलिस की एक टीम मौके के लिए रवाना हुई। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
ऐसे मामलों में पुलिस में दर्ज हो मामला : सुदेश मोख्टा
उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने बताया कि इस बारे सूचना मिली है। पुलिस को मौके पर भेज दिया गया है। कहा कि ऐसे अध्यापकों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें