छात्रा से अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक को न्यायिक हिरासत
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो दिखाने वाले अध्यापक को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है। मामला 17 सितंबर का है। जब प्राइमरी स्कूल में डेपुटेशन पर भेजे गए शिक्षक पर छात्राओं से छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप लगाया। छात्रा ने इसके बारे में परिजनों को भी बताया। परिजनों ने इसकी शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारी से की। इसके बाद मामले की छानबीन में आरोप सही पाए गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।