चंबा। शहर के एक मोहल्ले की नाबालिग लड़की के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मामला 26 जनवरी का है जब महिंद्र सिंह उर्फ डिंपल निवासी चचेहली, सुजानपुर चंबा शहर के एक मोहल्ले की नाबालिग लड़की को अपने साथ पठानकोट भगा ले गया। भनक लगते ही नाबालिग के परिजनों ने चंबा थाना में अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग और आरोपी की तलाश शुरू की। एसएचओ केवल कृष्ण, उनकी टीम ने आरोपी के गांव में दबिश दी। 31 जनवरी को पुलिस ने नाबालिग को पठानकोट के रामनगर से बरामद किया। पुलिस ने नाबालिग को चंबा पहुंचाया। मेडिकल जांच में दुराचार की पुष्टि हुई। रविवार को पुलिस को आरोपी के चंबा में होने की सूचना मिली। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग के साथ दुराचार करने के आरोपी को पकड़ लिया है। ब्यूरो