फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दयोल में महिला पर गिरा टैंकर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

होली (चंबा)।
होली-न्याग्रां मार्ग पर दयोल के पास पानी के टैंकर के झोंपड़ी पर गिरने से उसमें मौजूद महिला की मौत हो गई। हादसे में चालक को भी चोटें आई हैं। झोंपड़ी के पास ही महिला की बेटी भी खेल रही थी जो कि सुरक्षित बच गई। महिला की पहचान जांगमो देवी निवासी नेपाल के रूप में हुई है। वह दयोल में मैस चलाती थी। पुलिस ने ड्राइवर राजिंद्र कुमार निवासी परौर, कांगड़ा के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। प्रथम दृष्टया उसने शराब पी थी, इसलिए पुलिस उसे मेडिकल के लिए चंबा अस्पताल ले गई। जानकारी अनुसार वीरवार शाम चार बजे दयोल के पास से एक पानी का टैंकर गुजर रहा था। इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खोया और एक झोंपड़ी पर लुढ़क गया। झोंपड़ी में महिला जांगमो मौजूद थी जिसकी दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। महिला की बेटी सुरक्षित बताई जा रही है। वह झोंपड़ी से कुछ दूरी पर खेल रही थी। एएसआई प्रीतम चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को करवाया जाएगा। साथ ही चालक से पूछताछ की जा रही है।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें