अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर राजपुरा के समीप एक कार सड़क से नीचे लुढ़की गई। यह हादसा सोमवार को दोपहर के समय सामने आया। गनीमत रही कि गाड़ी सड़क से नीचे पेड़ से लटक गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार यह परिवार घर से चंबा की तरफ आ रहा था। मगर जैसे ही वह राजपुरा मोड़ के समीप पहुंचे तो चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे गाड़ी सड़क से नीचे लुढ़क गई। गाड़ी को सड़क से नीचे गिरता देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इससे गाड़ी पेड़ से फंस गई। लोगों ने गाड़ी में सवार लोगों को सुरक्षित निकाला और मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। यहां मामूली उपचार गाड़ी सवारों को दिया गया। गाड़ी में चालक कृष्ण पुत्र मेहर चंद, अंजना पत्नी मेहर चंद, सविता पत्नी मुकेश, सिम्या पुत्र मुकेश (सभी निवासी राजपुरा) सवार थे। इन्हें मामूली चोटें आई हैं। इन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।