घर के आंगन में गिरने से व्यक्ति की मौत
साहो के डोभी गांव की घटना, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
अमर उजाला ब्यूरो
साहो (चंबा)। साहो के डोभी में घर के आंगन में गिरने से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान आशो राम निवासी गांव डोभी डाकघर साहो के रूप में हुई है। वह मंगलवार शाम को घर के आंगन में टहलते समय गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया। मगर हालत नाजुक होने की वजह से उसकी मौत हो गई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।