अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंबा-पठानकोट पर नैणी खड्ड के समीप दो बसें और ट्रक में भिड़ंत हो गई। यह हादसा वीरवार को हुआ। इस हादसे में दो लोगों को मामूली चोटें आई। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की बस भरमौर से इंदौरा जा रही बस जब नैणीखड्ड के समीप यात्रियों को चढ़ाने के लिए रुकी तो ट्रक ने टक्कर मार दी और विपरीत दिशा से आ रही निजी बस से टक्कर हो गई। इसमें दो यात्रियों को मामूली खरोंचे आई हैं।