फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसा में प्रोजेक्ट कर्मी से मारपीट

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। तीसा थाना के तहत मारपीट का मामला सामने आया है। लोभी राम पुत्र बलवंत सिंह निवासी भटका जोकि निजी प्रोजेक्ट में स्टोर कीपर के पद पर तैनात है। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि केशर सिंह, सुरेंद्र सिंह, हिम्मत, नंदलाल, जीतू और उनके साथियों ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट का रास्ता बंद करके उनके साथ गाली-गलौज की। इसके बाद लोगों उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। यहां से भागकर उसने जान बचाई। साथ ही अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत तीसा थाना में दर्ज करवाई। पुलिस ने सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही सभी लोगों को थाने में हाजिर होने के फरमान जारी हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि मारपीट का मामला दर्ज हो चुका है। आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें