फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

को-ऑपरेटिव सोसायटी के ऑफिस के बरामदे में मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
deadbody - फोटो : demo pic
विज्ञापन
को-ऑपरेटिव सोसायटी ऑफिस के बरामदे में मिला शव
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में मेडिकल कॉलेज के शव गृह
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। कोर्ट परिसर के पास स्थित को-ऑपरेटिव सोसायटी ऑफिस के बरामदे में एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान नेकू राम के रूप में हुई। वह शहर में कचालू बेचता था। रात को वह रोजाना कोऑपरेटिव सोसायटी ऑफिस के बरामदे में सो जाता था। उसके घर और परिवार के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस को वीरवार दोपहर को शव की सूचना मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज के शव गृह में पहुंचाया। यहां शिनाख्त के लिए शव को 72 घंटे तक रखा जाएगा। इस दौरान अगर शव की शिनाख्त नहीं होती है तो शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि को-ऑपरेटिव सोसायटी के ऑफिस के बरामदे में व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें