चंबा। पत्नी और बच्चों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस थाना खैरी में अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दिए बयान में निशा देवी पत्नी राज कुमार गांव लाहड़ी ने बताया कि 8 जुलाई को वह अपने बच्चों के साथ पति से मिलने उसके मंदरोड़ी स्थित क्वार्टर में गई। पति ने बच्चों और उसके साथ मारपीट कर क्वार्टर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की पुष्टि की है।