चुवाड़ ी(चंबा)। जोत-चुवाड़ी मार्ग पर शीतला मंदिर के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। इन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया है। यह हादसा मंगलवार को हुआ।
जानकारी के अनुसार कार में सवार होकर तीन लोग चुवाड़ी की तरफ जा रहे थे। मगर गाड़ी यहां किसी कारणवश दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी।