चंबा। किहार में फौजी को गोली लगने के मामले की जांच करने के लिए फॉरेंसिक टीम किहार पहुंच गई है। टीम ने हरेक पहलुओं की बारीकी से छानबीन की। घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। पुलिस आश्वस्त है कि जल्द ही फौजी को गोली दागने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने 307 के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी चंबा वीरेंद्र तोमर ने बताया कि वीरवार को फॉरेेंसिक टीम मामले की छानबीन के लिए किहार पहुंची थी। कहा कि घटनास्थल का निरीक्षण भी किया गया है। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम ने इस मामले को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है।