फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भलेई नाला में पुलिस ने 216 ग्राम चरस के साथ पकड़ा व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। एसआईयू ने भलेई नाला में एक व्यक्ति को 216 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। आरोपी की पहचान नरेंद्र कुमार पुत्र मान सिंह निवासी बासा के रूप में हुई है। शुक्रवार रात को जब पुलिस की टीम ने भलेई नाला के पास नाका लगाया था। इसी दौरान उपरोक्त व्यक्ति हाथ में बैग लिए सामने से आ रहा था। जिससे नाके पर खड़ी पुलिस को देख वहां से भागने का प्रयास किया। इससे पुलिस को उसके ऊपर शक हो गया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे पकड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली। इस दौरान बैग में 216 ग्राम चरस बरामद हुई। चरस को जब्त करने के साथ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि चरस लेकर जा रहे व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होने कहा कि नशे के कारोबारियों पर पुलिस की कड़ी नजर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें