अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-पठानकोट मार्ग में खज्जियार चौक पर पुलिस ने एक टैक्सी से 21 बोतल अवैध शराब पकड़ी है। टैक्सी चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। जबकि शराब की बोतलों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर के पास जब पुलिस नाकाबंदी की थी। इस दौरान वाहनों को चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान भूपेंद्र सिंह निवासी गांव साच गाड़ी में सवार होकर महाविद्यालय सुलतानपुर की तरफ से आ रहा था। नाके पर खड़ी पुलिस ने जब उसे चेकिंग के लिए रोका, तो उसकी गाड़ी से अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया। जबकि उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की आगामी कार्यवाही को अंजाम दे रही है।