अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। बाइक की चपेट में आने से एक स्कूली छात्र घायल हो गया। उसे इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार नैतिक गुलेरिया पुत्र योगिंद्र गुलेरिया निवासी मोहल्ला सुराड़ा शनिवार को स्कूल से छुट्टी के बाद घर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे छात्र घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। बाइक सवार हादसे के बाद मौके से भाग गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी छात्र के परिजनों और पुलिस को दी। साथ ही बच्चे को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पुलिस ने अस्पताल में जाकर बच्चे का बयान दर्ज कर लिया। साथ ही अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।