फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठबनी अग्निकांड की जांच के लिए पहुंचे फॉरेंसिक विशेषज्ञ

विज्ञापन
fire logo
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल के काठबनी गांव में हुए अग्निकांड की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम मंगलवार को मौके पर पहुंची। इस दौरान टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। विशेषज्ञों ने मौके से मिट्टी, कोयले और तार का सैंपल लिया है। सैंपलों की जांच धर्मशाला प्रयोगशाला में की जाएगी। इसके अलावा वॉयर के सैंपल की जांच मंडी लैब में होगी। एक सप्ताह में सैंपल की रिपोर्ट जिला पुलिस को सौंप दी जाएगी। रिपोर्ट के बाद ही आग लगने के कारणों का खुलासा हो पाएगा। मंगलवार को टीम सैंपल लेकर धर्मशाला लौट गई है। खबर की पुष्टि विशेषज्ञ डॉ. राजेश जम्वाल ने की। टीम में प्रयोगशाला सहायक राम सिंह और हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार शामिल रहे। गौरतलब हैै कि लोहड़ी पर्व के दौरान काठबनी गांव में गौशाला में आग लगने से दो बच्चों की मौत हो गई थी जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। इस बीच डीएसपी डलहौजी नवदीप भंडारी ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की छानबीन की थी। इसके बाद पुलिस ने कारणों का पता लगाने के लिए धर्मशाला फारेंसिक प्रयोगशाला की मदद लेने का निर्णय लिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें