फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन रक्षक को लकड़ी की तस्करी होने की सूचना देकर बुलाया और कर दी पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। पांगी में वनरक्षक के साथ मारपीट और वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार वन रक्षक को लकड़ी की अवैध तस्करी की झूठी सूचना देकर क्वार्टर से बाहर बुलाया। जहां पर उसके साथ मारपीट की गई। साथ ही उसकी वर्दी भी फाड़ दी गई। वनरक्षक ने वहां से किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। साथ ही अपने साथ हुई घटना की शिकायत पांगी थाना में दर्ज करवाई।
पुलिस को दिए बयान में वनरक्षक चमन सिंह पुत्र राजू निवासी गांव रंजिडू डाकघर साहो ने बताया कि शुक्रवार रात को वह अपने साथी वनरक्षक हितेश सिंह के साथ क्वार्टर में आराम कर रहा था। उसी दौरान महिंद्र पुत्र इंद्र देव निवासी फिंडरू ने उसे सूचना दी कि फिंडरू की तरफ से एक पिकअप अवैध लकड़ी लेकर आ रही है। सूचना के आधार पर वनरक्षक तुरंत सड़क पर पहुंच गया। वहां पर महिंद्र सिंह खड़ा था और लकड़ी लेकर कोई भी पिकअप नहीं आई थी। इसको लेकर जब उसने महिंद्र सिंह से पूछा जो उसने वनरक्षक को भला बुरा कहना शुरू कर दिया। देखते ही देखते उसने वन रक्षक के पर लात घूंसे बरसाने शुरू कर दिया। साथ ही वन रक्षक की वर्दी भी फाड़ दी। वनरक्षक ने वहां से भाग कर वापिस क्वार्टर पहुंचा। जहां पर अपने साथी को मारपीट के बारे में बताया। दोनों ने पांगी थाने में जाकर उपरोक्त व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोषी के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि वन रक्षक की शिकायत पर उपरोक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें