फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांगी में पहाड़ी से पत्थर गिरने से लाइनमैन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में विद्युत लाइनों को दुरुस्त कर रहा लाइनमैन पहाड़ी से गिरने के कारण घायल हो गया है। साथियों ने करीब 35 किलोमीटर पैदल उठाकर घायल को किलाड़ अस्पताल पहुंचाया। यह घटना रविवार को पेश आई। घायल की पहचान तनुज कुमार पुत्र नरेश गांव पुखरी निवासी चंबा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तनुज विद्युत बोर्ड उपमंडल साच में कार्यरत है। रविवार को वह साच से पुर्थी विद्युत लाइन दुरुस्त करने के लिए गया था। मगर छौ ढांक के समीप खंभे पर चढ़कर वह लाइन दुरुस्त कर रहा था कि अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके साथ गए अन्य कर्मचारियों ने घायल तनुज को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पुर्थी पहुंचाया। यहां से उसे सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

इसके बाद अन्य कर्मचारियों ने बर्फ पर घायल को उठाकर करीब 35 किलोमीटर पैदल सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया। यहां घायल को दाखिल कर उपचार शुरू कर दिया गया है। सिविल अस्पताल किलाड़ में तैनात डॉ. विशाल ने बताया कि घायल को उपचार देकर दाखिल कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि घायल की तबीयत में अब काफी सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें