फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककीरा-नुरपुर मार्ग पर लाहड़ू पुल के समीप बाईक दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत,

विज्ञापन
विज्ञापन
लाहडू़ पुल के समीप बाईक दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत
विज्ञापन

ककीरा-नुरपुर मार्ग पर रविवार को हादसा, हादसे में दूसरा युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
ककीरा से नूरपुर जा रहे थे सवार, वाहन स्किड होने से पेश आया हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
चुवाड़ी (चंबा)। ककीरा-नुरपुर मार्ग पर लाहडू़ पुल के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा रविवार सुबह करीब दस बजे के बीच को हुआ। हादसे में घायल का उपचार चुवाड़ी सिविल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान पवन कुमार पुत्र मेलो राम गांव डुका डाकघर बैली तहसील भटियात जिला चंबा के रूप में हुई। जबकि घायल विशाल कुमार पुत्र तिलक गांव भेडल डाकघर नैनीखड्ड तहसील भटियात घाय है। पुलिस ने भादंसं की धारा 279, 337 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार ककीरा से नूरपुर की ओर जा रहे थे। बाइक पवन चला रहा था। मगर जैसे ही बाइक लाहडू़ पुल के समीप पहुंची तो चालक ने बाइक से नियंत्रण खो दिया। इससे बाइक फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान लोग आवाज सुन मौके पर पहुंचे और उन्होंने बाइक सवारों को अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने पवन को मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही हादसे में चोटिल हुए विशाल का उपचार शुरू किया। पुलिस ने मौके पर लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें