सलूणी में कार दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। सलूणी में कार दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ईलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान धर्म सिंह पुत्र परस राम निवासी कुंडल के रूप में हुई है। वह शनिवार रात को गाड़ी में सवार होकर कुंडल की तरफ जा रहा था। सलूणी के पास अचानक वह गाड़ी पर नियंत्रण बिगड़ गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे में उसे गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी। इसके बाद एंबुलेंस के जरिये घायल को चंबा अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया। वहीं पुलिस की टीम ने भी घटनास्थल का मौका किया। इसके साथ ही अस्पताल में जाकर घायल का बयान दर्ज किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।