अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। कुगति गांव में एक व्यक्ति खाई में गिरने से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार देस राज निवासी कुगति शुक्रवार को शाम के समय भरमौर से कुगति जा रहा था। उसी दौरान गांव के पास पहुंचने पर उसका पांव फिसला और खाई में गिर गया। अन्य ग्रामीणों ने उसे खाई से निकाला। साथ ही इलाज के लिए भरमौर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल चंबा रेफर किया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती किया गया है।