फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुदली चौक में पुलिस ने दुकान से बरामद की दस पेटी अवैध शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
सुदली चौक में दुकान से दस पेटी अवैध शराब पकड़ी
विज्ञापन

शराब जब्त कर दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चुवाड़ी पुलिस ने सुदली चौक के पास एक दुकान से दस पेटी अवैैध शराब पकड़ी है। शराब को जब्त करने के साथ पुलिस ने दुकानदार को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसे बाद में जमानत पर रिहा किया गया। जानकारी के अनुसार चुवाड़ी पुलिस की टीम सुदली चौक के पास वीरवार रात को गश्त पर थी। उसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जितेंद्र उर्फ छिंदु पुत्र जैसी राम निवासी गांव दोढ़न डाकघर बनेट अपनी दुकान पर अवैध शराब बेच रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर उक्त दुकान पर दबिश दी। दुकान की तलाशी लेने पर छह पेटी अंग्रेजी और चार पेटी देसी शराब बरामद हुई। दुकानदार के पास शराब को लेकर ऐसे कोई बिल या कागजात नहीं थे। इसके चलते पुलिस ने शराब को अवैध करार देते हुए जब्त कर लिया। साथ ही दुकानदार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें