फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे बनी दीवार से टकराई बाइक, एक घायल

विज्ञापन
accident shimla - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। खैरी में स्कूटर दुर्घटना में सीआईएसएफ जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घायल की पहचान गोपाल सिंह पुत्र सुंदर लाल निवासी मंडी के रूप में हुई है। वह रविवार रात पौने नौ बजे स्कूटर पर सवार होकर जा रहा था।

इसी दौरान खैरी से कुछ दूरी पर अनियंत्रित होकर उसका स्कूटर दीवार से टकरा गया। इससे स्कूटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि स्कूटर में सवार सीआईएसएफ जवान भी घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। खून से लथपथ गोपाल सिंह को स्थानीय लोगों ने एनएचपीसी अस्पताल समलेऊ में पहुंचाया। यहां पर मौजूद डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। परिजन उसे लेकर टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल में जाकर घटना का जायजा लिया। इसके साथ ही चश्मदीदों के बयान दर्ज किए। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि स्कूटर हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें