फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंगयास के जंगल में देवदारों और तोष के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी

विज्ञापन
crime scene - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)। तीसा में बनोटू में अवैध कटान के बाद अब गुंगयास जंगल में देवदार और तोष के पेड़ों पर वन काटुओं ने कुल्हाड़ी चलाई है। देवदार की लकड़ी मौके से गायब थी जबकि तोष की लकड़ी मौके पर ही बरामद कर ली गई है। वन विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को वन रक्षक जोगिंद्र सिंह ने गंगयास बीट का निरीक्षण किया। इस दौरान उसे दो देवदार और एक तोष का पेड़ कटा हुुुआ पाया गया। देवदार के पेड़ों की लकड़ी वहां से गायब थी और उसके सिर्फ ठूंठे ही दिखाई दे रहे थे। जबकि तोष के पेड़ की लकड़ी वहीं पड़ी थी। उन्होंने जंगल में जाकर अन्य पेड़ों की भी जांच की। मगर इन पेड़ों के अलावा सभी पेड़ सुरक्षित थे। वन रक्षक पिछले कुछ दिन अवकाश पर रहा था। इसका फायदा उठाकर वन काटुओं ने जंगल में अवैध कटान को अंजाम दिया है। इसके बाद उन्होंने तीसा थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इसके अलावा बनोटू जंगल में अवैध कटान मामले को लेकर एएसआई राकेश कुमार और वन पालक भगत राम सहित अन्य कर्मचारियों ने जंगल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि वन रक्षक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अवैध रूप से लकड़ी काटने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें