फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खज्जियार में सरेआम शराब पीने वाली पर्यटकों की मंडलियों को ठोंका जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार में शराब पीते पकड़े सैलानी, जुर्माना ठोंका
विज्ञापन

पुलिस और वन विभाग ने की संयुक्त कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार सरेआम शराब पीने वाली पर्यटकों की मंडलियों पर वन और पुलिस विभाग की टीम ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने खज्जियार झील मैदान में दबिश दी। इस दौरान पर्यटकों की दो मंडलियों को मैदान में सरेआम शराब पीते हुए पकड़ा गया। कुछ पर्यटकों ने मौके से भागने का प्रयास भी किया लेकिन पुलिस कर्मियों ने उन्हें दबोच लिया। दोनों मंडलियों को 500-500 रुपये का जुर्माना लगाकर छोड़ा गया। साथ ही पर्यटकों को हिदायत दी गई कि वे दोबारा सरेआम शराब न पीएं। दोबारा पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वन और पुलिस विभाग की इस कार्रवाई से सरेआम शराब और अन्य नशा करने वालों के रौंगटे खड़े हो गए। विभागीय कार्रवाई की स्थानीय लोग काफी तारीफ भी कर रहे हैं क्योंकि, खज्जियार झील मैदान में इस प्रकार की गतिविधियां होने से स्कूल जाने वाली छात्राओं सहित अन्य महिलाओं की सुरक्षा पर असर पड़ रहा था। छात्राएं और महिलाएं नशेड़ियों के डर से मैदान में अकेले घूमने से डरती थीं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। पुलिस की ओर से होम गार्ड के जवानों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। वन्य प्राणी विभाग के वन पालक राजकुमार ने बताया कि खज्जियार में सरेआम शराब पीने पर पाबंदी लगाई गई है। इसके चलते कार्रवाई की गई। विभागीय टीम खज्जियार सहित अन्य वन्य प्राणी क्षेत्र में निगरानी रख रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें