अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। किहार थाना मेें 15 लोगों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार सुबह जब पुलिस की टीम मंडोलू के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि 15 लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर ठिकाने पर दबिश दी। यहां 15 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जो वहां पर जुआ खेल रहे थे। मौके पर 32500 रुपये कैश भी बरामद किया गया। पुलिस ने सभी लोगों को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया है। सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।