पहाड़ी से टकराई निजी कार, दो घायल
चंबा। चंबा-जोत मार्ग पर मंगला के समीप एक कार पहाड़ी से टकरा गई। यह हादसा रविवार को हुआ। हादसे में दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार चंबा की ओर जा रही थी। मंगला के पास पहाड़ी से टकरा गई। गाड़ी में आठ लोग सवार थे। इनमें से दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने कहा कि पहाड़ी से निजी कार टकराने से दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं।