फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बाईक सवार से पकड़ी दस लीटर देसी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार से पकड़ी दस लीटर देसी शराब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा पुलिस ने रविवार रात को बाइक सवार से दस लीटर देसी शराब पकड़ी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने रात को ओबड़ी के पास नाका लगाया था। इस दौरान वहां से गुजरने वाले हर वाहन की तलाशी की जा रही थी। इस दौरान केवल सिंह निवासी कुंडा बाइक में सवार होकर सुल्तानपुर की तरफ जा रहा था। उसकी पीठ पर एक बैग भी लटका था। नाके पर खड़ी पुलिस ने उसे रोका, जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें दस लीटर देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया। इसके साथ ही बाइक सवार के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने बाइक सवार से देसी शराब पकड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें