फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

षर में सेंधमारी करने वाला आरोपी पुलिस ने कयि गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कठवाड़ में हुई लाखों की चोरी में मामले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपी से जेवरात सहित नकदी की बरामद, जांच में जुटी पुलिस
चोरी हुई बाइक की चाबी की बरामद, कई अन्य मामले सुलझने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
चांजू (चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत बघेईगढ़ के गांव कठवाड़ में हुई लाखों की चोरी मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही चोरी हुए आभूषणों को भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी की पहचान सिंह उर्फ कोटी गांव कठवाड डॉ. बघेईगढ़ तहसील चुराह चंबा के रूप में हुई। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी से कई और चोरी की वारदातों के बारे में भी अहम सुराग मिल सकते हैं। गौरतलब हो कि लोकेंद्र कुमार पुत्र पंछी राम ने तीसा थाना में 30 मई को तहरीर दी कि अज्ञात चोरों नेघर की पिछली दीवार में लगे वेंटीलेटर को तोड़कर घर में रखे सोने चांदी के आभूषण और मोबाइल उड़ा लिया है। इतना ही नहीं चोर अपने साथ डेढ़ लाख रुपये की एफडी का बांड भी उड़ा ले गया था। इस बांड के बिना लोकेंद्र को एफडी निकालनें में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोकेंद्र कुमार ने बताया था कि 29 मई की रात को उसका परिवार रात नौ बजे से लेकर रात्रि 11 बजे तक गांव में आयोजित भजन संध्या में भाग लेने गया था। इसका फायदा उठाकर ही आरोपी ने इस वारदात अंजाम दिया। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को थाने में तलब किया है। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि 29 मई की रात को सिंह उर्फ कोटी को सवा नौ बजे के करीब लोकेंद्र के घर के आसपास देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी को बुलाकर उससे गहनता से पूछताछ की। पुलिस की सख्ती देखकर सिंह ने लोकेंद्र के घर में चोरी करने की बात को कबूल की। इसकी निशानदेही पर पुलिस ने जेवरात, 927 रुपये की नगदी और एक मोटरसाइकिल की चाबी भी बरामद की है। साथ ही सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया। यह बाइक भी आरोपी ने किसी अन्य जगह से चुराई थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उम्मीद है कि इसके पकड़े जाने से जिले में हुई कई और चोरियों की वारदातें भी सुलझ सकती है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें