फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राला फंसने से दस घंटे बंद रहा चंबा-होली मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्राला फंसने से दस घंटे बाधित रहा चंबा-होली मार्ग
विज्ञापन

मार्ग के दोनों तरफ लगी रहीं वाहनों की लंबी कतारें, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी
ट्राले से भारी भरकम सामान गिरने से बाधित हो गया मार्ग
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-होली मार्ग दस घंटे वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित रही। वीरवार रात को होली की तरफ जा रहे ट्राले का सामान बग्गा के पास सड़क पर गिर गया। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। गनीमत यह रही कि सामान की चपेट में कोई भी राहगीर और वाहन नहीं आया। अन्यथा जानमाल का भी नुकसान हो सकता था। मार्ग बंद होने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वहां पर फंसे वाहन चालकों और राहगीरों ने ट्राले के सामान को हटाने का प्रयास किया। मगर भारी भरकम सामान होने की वजह से उसे नहीं हटा पाए। इसके बाद लोनिवि को इसकी सूचना दी गई। लोनिवि की टीम ने मौके पर पहुंच ट्राले के सामान को जेसीबी के जरिये सड़क के एक तरफ करवाया। इसके बाद ही मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। मार्ग बंद होने से दोनो ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं। इस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चैन लाल, रवि कुमार, सुरेंद्र, जितेंद्र, योगराज, कमल कुमार, रोशन लाल, सुनील कुमार, सोभिया राम और हरीश कुमार ने बताया कि चंबा-होली मार्ग पर जगह-जगह निर्माण सामग्री रखी जा रही है। इसकी वजह से भी मार्ग पर बाधा उत्पन्न हो रही है। इसके अलावा भारी भरकम वाहनों की आवाजाही होने से सड़क को भी क्षति पहुंच रही है। उन्होंने प्रशासन और लोनिवि से मांग की कि इस दिशा में कड़े कदम उठाए जाएं। तथा मार्ग पर भारी भरकम वाहनों की समय सीमा निर्धारित की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें