चंबा। तीसा थाना में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह अपने मायके गई हुई थी। पति आया और उसके साथ मारपीट करने लगा। जब उसके पिता ने उसे समझाने की कोशिश की तो पति ने उसके पिता को भी पीट डाला। मारपीट में उसके पिता को काफी चोट लगी है। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।