फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोथा नाले में मिले जख्मी युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने खाया जहर, अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन

सरोथा नाले में मिले बेसुध अवस्था में मिला था युवक, कारणों का नहीं चला पता
अमर उजाला ब्यूरो
साहो (चंबा)। चंबा-साहो मार्ग पर सरोथा नाले में जहर खाकर बेसुध मिले युवक ने मेडिकल कॉलेज चंबा में दम तोड़ दिया है। युवक सराहन का रहने वाला था। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुभाष कुमार (18) निवासी सराहन ने किसी कारणवश जहर खा लिया। इसके बाद लोगों ने उसे सरोथा नाले में अचेत अवस्था में देखा। इसके बाद उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर आया। यहां चिकित्सकों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की। मगर शरीर में अधिक जहर फैलने की वजह से उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम अस्पताल में पहुंच गई। पुलिस ने अस्पताल में जाकर शव को कब्जे में लेकर शव गृह में रखा। वीरवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। अभी तक आत्महत्या के कारणों की जांच नहीं हो पा रही है। मौके वारदात से पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसके साथ ही युवक की फोन डिटेल खंगाली जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें