फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की तरफ आ रही जंगल की आग को बुझाते महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। गैला गांव में जंगल की आग को बुझाते समय एक महिला झुलस गई। जानकारी के अनुसार गांव के साथ लगते जंगल में आग लगी हुई थी। जंगल की आग देखते ही देखते भाषी देवी के घर के पास पहुंच गई। इस पर वह हाथ में झाड़ियां लेकर घर की तरफ बढ़ रही जंगल की आग को बुझाने का प्रयास करने लगी। इसी दौरान अचानक वह आग की लपटों की चपेट में आ गई। महिला के चिल्लाने की आवाज सुन पर परिवार के अन्य लोगों ने मौके पर पहुंच कर आग की लपटों से घिरी महिला को बचाया और एंबुलेंस के जरिये चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी भी अस्पताल पहुंच गए। जिन्होंने झुलसी हुई महिला का हाल जाना। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। आग की चपेट में आने से महिला 35 प्रतिशत झुलस चुकी है। उसका उपचार बर्निंग यूनिट में होगा। चंबा मेडिकल कॉलेज में बर्निंग यूनिट की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके चलते महिला को टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि आग से झुलसी महिला को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर किया गया है। रही बात बर्निंग यूनिट की तो चंबा में जल्द ही इसकी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें