फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुक्याणी के पास हादसा, चालक को आई मामूली चोटें

विज्ञापन
accident shimla - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा(चंबा)। भंजराड़ू-सनवाल मार्ग पर जुक्यानी के समीप एक निजी कार सड़क से नीचे लुढ़कने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। यह हादसा बुधवार को सुबह के समय हुआ। घायल की पहचान रोशन लाल निवासी गांव सुकरोट ग्राम पंचायत खुशनगरी तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई। वह विद्युत बोर्ड तीसा में बतौर सहायक अभियंता कार्यरत हैं। जानकारी के अनुसार वह बुधवार से भंजराड़ू विद्युत बोर्ड कार्यालय के लिए निकले थे। मगर जुक्यानी के पास चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। हादसे के दौरान घायल को बाजू और टांगों में खरोंचे आई हैं। पुलिस में भी मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें