चंबा। सलूणी के पास नाके के दौरान पुलिस ने एक कार से 143 बोतलें अवैध शराब बरामद की हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को सलूणी के पास पुलिस ने नाका लगाया था। इसी दौरान सुरिंद्र निवासी धारगला कार लेकर आया। गाड़ी की चेकिंग के दौरान पुलिस को 143 बोतलें अवैध शराब की बरामद हुईं। पुलिस ने चालक को कागजात दिखाने को कहा। लेकिन, वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया। साथ ही चालक के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। डीएसपी सलूणी महिंद्र सिंह मिंहास ने बताया कि सलूणी के पास पुलिस ने कार से 143 बोतलें अवैध शराब पकड़ी हैं। चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।