फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जडेरा पंचायत में घास काटते समय खाई में गिरी महिला, मौत,

विज्ञापन
विज्ञापन
खाई में गिरी महिला, मौत
विज्ञापन

जडेरा पंचायत में घास काटते समय हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जडेरा पंचायत में सोमवार सुबह एक महिला घास काटते समय पहाड़ी से नीचे गिर गई। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की पहचान बेबी पत्नी नेछू निवासी जडेरा के रूप में हुई है। मिली जानकारी अनुसार सोमवार सुबह के समय महिला घर के साथ लगती पहाड़ी पर घास काट रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया। इससे वह गहरी खाई में गिर गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम पंचायत जडेरा की प्रधान पूजा शर्मा ने बताया कि गांव की एक महिला की पहाड़ी पर घास काटते समय पांव फिसलने से गहरी खाई में गिरकर मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें