चंबा। नकरोड़-डैम साइट रोड़ पर पठानी मोड़ पर पुलिस ने 500 ग्राम चरस के साथ शख्स को गिरफ्तार किया है। नकरोड़ पुलिस चौकी की टीम एएसआई दिलबाग सिंह की अगुवाई में पठानी मोड़ के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान नंदू पुत्र हीरु निवासी गांव मकोला डाकघर देहग्रां हाथ में थैला लिए आ रहा था। उक्त शख्स पुलिस को देख कर सड़क से नीचे नाले की तरफ भागने लगा। उसे भागता हुआ देख पुलिस को शक हो गया। इसके आधार पर पुलिस ने उसे थोड़ी देर में ही धर दबोचा। तलाशी के दौरान थैले में 500 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। नाके में एसएसआई दिलबाग सिंह के साथ मुख्य आरक्षी योगेश कुमार, कांस्टेबल राजेश कुमार और राकेश कुमार मौजूद रहे। उन्होंने चरस तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की। डीएसपी सलूणी महिंद्र सिंह मिन्हास ने बताया कि पठानी मोड़ के पास पुलिस ने चरस तस्कर को पकड़ा गया है। उसे रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां पर आरोपी को पुलिस रिमांड दिया जाएगा।